Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Odisha: राउरकेला में विमान दुर्घटना, पायलट समेत 9 यात्री थे सवार, राहत-बचाव कार्य शुरू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: शनिवार को ओडिशा के राउरकेला में एक छोटा विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में पायलट सहित 9 लोग सवार थे। हादसे में पायलट को गंभीर चोटें आई हैं, और कुल मिलाकर 6 लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दुर्घटना राउरकेला के रघुनाथपाली इलाके के जालदा क्षेत्र में हुई है।

ओडिशा के परिवहन मंत्री ने बताया कि हादसे में शामिल नौ सीटर विमान भुवनेश्वर से राउरकेला जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, विमान उड़ान भरकर 10 किलोमीटर ही गया था कि यह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल यात्रियों को बचाकर नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोगों ने त्वरित राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस और प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने में मदद की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img