- खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित कर सपा ने मनाई मेजर ध्यानचंद की जयंती
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रदेश व्यापी आह्वान पर रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी जनपदों में खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित करते हुए भारतीय हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती की जयंती मनाई गई। इस दौरान जनपद के खिलाड़ियों को सपा नेताओं ने सम्मानित किया।
रविवार को एसडी इंटर कालेज में सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के नेतृत्व खिलाड़ी घेरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद के प्रतिभाशाली व अपने क्षेत्रों में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सपा जिला अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि सपा हमेशा खिलाड़ियों को सम्मान देने व उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार के द्वारा सभ्री जरूरी सुविधाएं एवं खेल का उचित माहौल देने की पक्षधर रही है।
खिलाड़ी देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करते हैं। मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों की प्रतिभा का लोहा पूरे देश और दुनिया में माना जाता है। सपा सरकार बनने पर खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक स्टेडियम उनको उचित सुविधाएं वह पूर्ण सम्मान दिया जाएगा। भाजपा सरकार में खिलाड़ियों के साथ होने वाले पक्षपात, अनदेखी की निंदा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सभी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को उनकी योग्यता व सम्मान की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, सपा के पूर्व प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत अली, पूर्व विधायक अनिल कुमार, पूर्व विधायक मिथिलेश पाल, खतौली विधानसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी चंदन चौहान, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा राकेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, जिला महासचिव जिया चौधरी, अंसार आढ़ती, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, गौरव जैन, बाबी त्यागी, विनयपाल प्रमुख, जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, रामनिवास पाल, पूर्व प्रत्याशी खतौली शिवान सैनी ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को पूर्ण आश्वासन दिया कि उनको पूर्ण सम्मान सपा सरकार में मिलेगा।

युवजन सभा जिलाध्यक्ष फिरोज अंसारी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष संदीप धनगर, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष युसूफ गौर, डा. इसरार अल्वी का कार्यक्रम में विशेष सहयोग देने पर प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने उनकी प्रशंसा की। प्रोग्राम में कामेश्वर त्यागी, राजेन्द्र सकसेना, राजेश कौशिक, आकाश आर्य, विभा चौधरी, मौ. तालिब, कादिर सैफी, एथलीट आदित्य सिंह, हैदर अंसारी, सौरभ अग्रवाल, मौ. जैद, पारुल गोस्वामी, वंशिका, हिमांशी कश्यप, उनत्ति चौधरी, लोकेश, जयंत चौधरी, विनायक त्यागी, शूटर अभिमन्यु काकरान, अभय प्रताप सिंह, आकाश कुमार, शूटर उदय सिंह सहित अन्य 20 से अधिक खिलाड़ियों को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी व वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रोग्राम में मुख्य रूप से बबलू चौधरी टीनू खेड़ी सपा नेता शौकत अंसारी शमशाद अहमद रोहन त्यागी शलभ गुप्ता एडवोकेट मोहम्मद रमीज नवेद रंगरेज सलमान त्यागी सैयद फरीद राशिद जैदी शिव कुमार खटीक दीपक गंभीर पवन पाल रामपाल सिंह पाल हरेंद्र पाल मुरसलीन चौधरी आशीष त्यागी सुशील त्यागी डाक्टर हनीफ अंसारी एडवोकेट अनीश अहमद अंकित चौधरी नवाब इम्तियाज कुरैशी मुकेश वशिष्ठ सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

