Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

जिंदगी से खिलवाड़, जिंदा जला नवजात

  • युग नर्सिंग होम में जानलेवा लापरवाही, मासूम की मौत पर परिजनों का जमकर हंगामा
  • परिजनों ने नर्सिंग होम में कराया था भर्ती, जिलाधिकारी ने जांच बैठाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र के तहत हापुड़ अड्डे के पास स्थित युग नर्सिंग होम में डाक्टरों की लापरवाही से एक दिन के नवजात की जिंदा जल जाने से मौत हो गई। तीन दिन पुरानी घटना में डाक्टर लीपापाती में लगे रहे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो उसने पल्ला झाड़ लिया। जबकि जानकारी मिलने पर सीएमओ ने घटना पर जांच बैठा दी है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है जिसमें परिवार के लोग डाक्टरों को खरी खोटी सुना रहे हैं और नवजात की जली पीठ को दिखा रहे हैं।

भावनपुर के दंतावली निवासी दीपक की पत्नी पिंकी की 1 मई को डिलीवरी हुई थी। प्रसव के उपरांत नवजात काफी कमजोर पैदा हुआ था। डाक्टरों ने शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी थी। बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह पर नवजात को हापुड़ अड्डे के समीप स्थित युग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। नवजात की स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उसको इनक्यूबेटर में रखने की सलाह दी। परिजनों की सहमति से बच्चे को इनक्यूबेटर में रखा दिया गया। आरोप है कि अस्पताल में भारी लापरवाही बरती गयी।

इनक्यूबेटर का वार्मर शायद ज्यादा हीट दे रहा था, जो नवजात सहन नहीं कर पाया। उसकी कमर बुरी तरह जल गयी और नवजात की जिंदा ही जल कर मौत हो गई। मौत को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। डाक्टरों को भी खूब खरी खोटी सुनाई। वहीं, डाक्टर दूसरी बीमारी की वजह से मौत बताकर टालने की कोशिश करते रहे। बाद में वो नर्सिंगहोम पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीएमओ व पुलिस के भी पास गए, लेकिन पुलिस ने टकरा दिया, लेकिन सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के खिलाफ जांच बैठा दी।

अस्पताल ने दी सफाई

युग नर्सिंगहोम के मालिक व डा. अशोक मित्तल ने बताया कि परसों की घटना है। एक बाल रोग विशेषज्ञ का पेशेंट था, गंभीर बीमारी से पीड़ित था। अस्पताल में जलने से नहीं बल्कि स्वाभाविक मौत हुई है। पूरे मामले में अस्पताल का कोई रोल नहीं है।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा एसीएम-2 (सिविल लाइन) मेरठ को मेडिकल टीम के साथ जांच समिति का सदस्य नामित करते हुए प्रकरण की जांच सात दिवस में करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित

युग नर्सिंगहोम में नवजात की मौत की जानकारी मिली है। घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जांच के कार्रवाई की जाएगी। -डा. अखिलेश मोहन, सीएमओ

शिकायत पर की जाएगी कार्रवाई

ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। जिनके बच्चे के साथ यह घटना हुई है, उस परिवार से भी आकर कोई नहीं मिला है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कराएंगे। -आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी

युवक ने लगाई फांसी

परतापुर: थाना क्षेत्र के गांव कुंडा बस्ती निवासी 28 वर्षीय विकास पुत्र बिहारी सुपर फैशन में गाड़ी लोडिंग व अनलोडिंग का काम करता था। कुछ दिन पहले इसका साढू से विवाद हो गया था। विकास की पत्नी भी उसका विरोध करने लगी थी। जिसके चलते शनिवार सुबह दंपति में विवाद हुआ। उसके कुछ देर बाद विकास कमरे में गया और पंखे से फंदा डाल सुसाइट कर लिया। विकास के दो बेटियां हैं। विकास की पत्नी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा, तभी मौके पर मौजूद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो लगा ली फांसी

मेरठ: पत्नी ने खराब सेहत का वास्ता देकर शराब पीने से रोका तो गुस्साए पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। नौचंदी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी चाट विक्रेता ने पत्नी से विवाद होने पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। नेहरू नगर निवासी 34 वर्षीय सोनू कश्यप चाट का ठेला लगाता है। सोनू के रिश्तेदार मयंक ने बताया कि वह शराब पीने का आदी थी।

जिस कारण उसका पत्नी से आए दिन विवाद रहता था। शनिवार को सोनू ने दिन में ही शराब पीना शुरू कर दिया था। जिसको लेकर दंपति में विवाद हो गया। विवाद के चलते सोनू ने गुस्से में फंदा लगाकर जान दे दी। नौचंदी थाना प्रभारी महेश सिंह राठौर का कहना है कि सोनू का शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पंखे से लटककर जान दे दी। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

अरनावली का युवक हरिद्वार में गंगा में डूबा

रोहटा: हरिद्वार में गंगास्नान पर गए एक युवक की गंगा में डूब कर मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव अरनवाली निवासी सोनू शर्मा दो दिन पहले हरिद्वार में घूमने गया था। जहां वह शनिवार की शाम गंगा घाट पर गंगा में स्नान कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसलने के कारण व गंगा में समा गया। युवक की खोजबीन के लिए मौके पर एसडीआरएफ की टीम लगी हुई थी। वहीं, सूचना पाकर परिजन भी हरिद्वार के लिए रवाना हो गए थे। वहीं युवक के गंगा में डूबने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सोनू के एक बेटा और एक बेटी बताए गए हैं। सोनू कलक्ट्रेट में बैठता था, जहां शस्त्र लाइसेंस और नवीनीकरण का कार्य करता था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img