जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्ण पूरी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं बेटियों के जन्म पर खुशियां मनाने, उनको पढ़ाने और सशक्त स्वाबलंबी बनाने के लिए शपथ दिलाई गई।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुसूदन कौशिक द्वारा द्वारा नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शाइस्ता, प्रीति जैन, शबिस्ता सुल्ताना, मीनाक्षी गुप्ता, निमिषा तिवारी और क्षेत्र की बहुत सारी महिलाओं ने पर चढ़कर हिस्सा लिया।

