Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

सामजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में सोमवार को साप्ताहिक यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें छात्र छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। यज्ञ के ब्रह्मा वैदिक विद्वान प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि वैदिक संस्कृति के बिना दुनिया में सुख शांति समृद्धि कायम नहीं हो सकती है, प्रदूषण की समस्या जिस गति से बढ़ रही है उसका समाधान भी वैदिक संस्कृति के माध्यम से ही संभव है विदेशी विद्वानों ने भी अब इस तथ्य को स्वीकार कर लिया है कि प्रदूषण की समस्या को दूर करने के लिए यज्ञ करना जरूरी है।

यजमान जितेंद्र आर्य ने कहा कि समाज में कुरुति जैसे दहेज प्रथा, नशाखोरी, अपराध, जातिवाद, संप्रदायवाद, मां-बाप या वृद्धों की सेवा न करना समाज को पतन की ओर ले जा रही है। प्रधानाचार्य डॉ राजीव खोखर जी ने सभी छात्र छात्राओं से संकल्प कराया कि हम अपने घरों में वृद्धों की सेवा करेंगे। बहुत से बच्चों ने संकल्प लिया कि वे अपने घरों में यज्ञ कराएंगे। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, चंद्रवीर शिवांच, नितिन शर्मा सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img