Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

आक्सीमीटर, प्लोमीटर सहायता केंद्र का शुभारंभ

  • विधायक ने किया सहायता केंद्र का उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: सर्व सेवा सम्मान समिति के द्वारा जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जरुरतमंदों को वास्तविक खरीद रेट पर आक्सीमीटर, स्टीमर, आक्सीजन मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे महामारी से जूझ रहे तीमारदारों को राहत मिल सके।

सर्व सेवा सम्मान समिति के द्वारा कोरोना महामारी में मानव सेवा के लिए शहर के माजरा रोड पर शौर्य पैलेस के सामने प्रथम तल पर आक्सीमीटर, स्टीमर, आक्सीजन मस्क तथा फ्लो मीटर सहायता केंद्र खोला है। जिसका शुभारंभ सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अरविन्द संगल, समाजसेवी विजय कौशिक, रमेशचंद विश्वकर्मा, डा. अजय बाबू ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान अरविंद संगल ने कोविड 19 में आ रही कुछ समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। जिस पर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने उनके निवारण का आवश्वासन दिया। संस्था के अध्यक्ष गिरधारी लाल नारंग ने बताया कि संस्था की ओर से उपरोक्त उपकरण बिना किसी प्रोफिट के वास्तविक खरीद रेट पर कोरोना से जूझ रहे बीमारों के जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सचिव मुकेश तायल, जगदीश अरोरा, भूपेंद्र खन्ना, अजय गर्ग, रजनीश नामदेव, सुशील अग्रवाल, अजय संगल, सोनू आदि उपस्थित रहे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img