- सेवा सप्ताह के अन्तर्गत नगर के मंदिरों की गई सफाई
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर भाजपाईयों ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत नगर के मंदिरों की सफाई की और लोगों को स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया। इसके साथ ही कोविड 19 से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी।
शुक्रवार को सेवा सप्ताह अभियान में भाजपाईयों ने टीला स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर एवं बालाजी मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश एकजुट हो कर लड़ रहा है। कोरोना जैसी बीमारी को सभी सर्तक रह कर हरा सकते हैं। इसके लिए हम सबको शासन की गाइड लाइन का पालन करना अनिवार्य है। पंकज शर्मा, विशाल माहेश्वरी, बिन्दु सर्राफ ने लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया।
इस मौके पर संदीप तायल, पिछड़े मोर्चे की क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती बिंदु सर्राफ. तनु गोयल, श्रीमती सीमा कर्णवाल, विशाल माहेश्वरी, संजय सैनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, संजय कर्णवाल, पीयूष तायल ठाकुर राजकिशोर, एकता अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, पवन जाखड़, दीपक कर्णवाल, अतुल रुहेला, ललित वर्मा संजीव माहेश्वरी, चौधरी ईशम सिंह, संदीप, अर्पित कश्यप, मुकेश सैनी, अनिल सैनी, अभिषेक शर्मा, उदय चौधरी, मनीषा सैनी, समीर अग्रवाल, सुनील वशिष्ठ, प्रफुल्ल वशिष्ठ, हार्दिक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

