Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

PM Modi: रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन,जानें इसके बारे में..

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का उद्घाटन किया। यह ब्रिज भारतीय रेलवे के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि यह समुद्र के ऊपर बनाया गया पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है। इस परियोजना का उद्घाटन राम नवमी के दिन किया गया, जो भारतीय संस्कृति में एक विशेष महत्व रखता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल इस अद्वितीय ब्रिज का उद्घाटन किया, बल्कि राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की।

बताया जा रहा है कि, दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री ने नए पंबन रेलवे पुल को जनता को समर्पित किया। उन्होंने रामेश्वरम से तांब्रम (चेन्नई) के बीच एक नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने एक तटरक्षक जहाज को भी रवाना किया। पीएम मोदी रामेश्वरम के प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। वे 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे और सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

इन परियोजनाओं में एनएच-40 के 28 किलोमीटर लंबे वालाजापेट-रानीपेट खंड को चार लेन का बनाने के कार्य का शिलान्यास और एनएच-332 के 29 किलोमीटर लंबे विलुप्पुरम-पुडुचेरी खंड को चार लेन का बनाने का काम, एनएच-32 का 57 किलोमीटर लंबा पूंडियनकुप्पम-सत्तनाथपुरम खंड और एनएच-36 का 48 किलोमीटर लंबा चोलापुरम-तंजावुर खंड शामिल हैं। ये सड़कें तीर्थ स्थलों, पर्यटन स्थलों, शहरों, मेडिकल कॉलेजों और बंदरगाहों को बेहतर ढंग से जोड़ेंगी। ये स्थानीय किसानों को बाजार तक पहुंचने में मदद करेंगी और चमड़ा व लघु उद्योगों को बढ़ावा देंगी।

भारतीय रेल ने रेलवे ब्रिज का वीडियो जारी किया था

दरअसल,भारतीय रेल ने इस नए रेलवे ब्रिज का एक सुंदर वीडियो जारी किया था, जिसमें ब्रिज की संरचना और इसके कार्य करने के तरीके को प्रदर्शित किया गया था। रेलवे मंत्रालय ने इसे अतीत और भविष्य को जोड़ने वाला ब्रिज बताया है, जो ऐतिहासिक रामेश्वरम को आधुनिकता से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस ऐतिहासिक घटना के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी के रामेश्वरम में होने के कारण सुरक्षा को और अधिक बढ़ा दिया गया था, ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। इस नए ब्रिज के उद्घाटन से क्षेत्र के विकास में और भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है, और यह तमिलनाडु के समग्र इंफ्रास्ट्रक्चर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

चलिए जानते हैं वर्टिकल लिफ्ट पुल क्या होता है?

वर्टिकल लिफ्ट पुल ऐसा पुल होता है, जिसे जरूरत पड़ने पर पानी की सतह से ऊपर उठाया जा सके। वर्टिकल पुल को ऊपर उठाने पर उस जगह से पानी के बड़े जहाज आसानी से गुजर सकेंगे।

नए पंबन ब्रिज की खासियत?

  • यह 72.2 मीटर चौड़ा समुद्र मार्ग है। पुल के एक लेन में असानी से दो ट्रक एक साथ आ-जा सकेंगे। इस पुल को 17 मीटर ऊपर तक उठाया जा सकेगा।
  • यह पुल पुराने पुल के मुकाबले 3 मीटर ऊंचा बना है।
  • इस पुल को टिकाऊ बनाने के लिए इसमें स्टीलनेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही इसे सुरक्षित तरीके से पेंट भी किया गया है।
  • इस पुल के शुरू होने से रेलवे को भी अपने यातायात सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। पुल से भारी व तेज रेलगाड़ियां भी आसानी से पार कर सकेंगी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img