Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

जम्मू दौरे में वुशू खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी

  • खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित

जनवाणी संवाददाता |

जम्मू: धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू और कश्मीर के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू में वुशू के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनको भविष्य में और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस की राजधानी में आयोजित मॉस्को वुशू स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सादिया तारिक, जूनिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक विजेता सलीम, एशियन गेम में पदक विजेता भानु प्रताप और राजेन्द्र सिंह से मुलाकात की और खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें दी और कहा कि भविष्य में भी देश का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत करना।

प्रधानमंत्री ने वुशू के राष्ट्रीय कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कुलदीप हांडू से भी मुलाकात की और बेहतरीन प्रशिक्षण के लिए बधाई दी। भारत की स्टार वुशू खिलाड़ी सादिया तारिक ने पूरे देश खासकर जम्मू-कश्मीर को गौरवान्वित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी ने भी युवा वुशू चैंपियन को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। मोदी ने कहा था सादिया की सफलता कई नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी। वुशू एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा का कहना है कि प्रधानमंत्री के द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने से उभरते खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार होगा और खिलाड़ियों के मन में और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रेरणा भी काम आएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img