Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

मवाना में संचालित है अवैध बस और टैक्सी स्टैंड

  • बिना परमिट फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहन, कार्रवाई जीरो
  • वाहनों को संचालित के एवज में परोसी जाती है मोटी रकम

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: कमिश्नर साहब! स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में नगर की विभिन्न अड्डों पर अवैध रूप से बस एवं टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है। इतना ही नहीं नगर में ऐसे कई डग्गामार वाहन भी शामिल है, जोकि बिना परमिट के सडकों पर बिना रुकावट के फर्राटा भर रहे हैं।

रविवार को मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी का फरमान जारी होने के बाद अवैध रूप से बस एवं टैक्सी स्टैंड संचालित करने वाले संचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई। फरमान जारी होने के बाद नगर में बस एवं टैक्सी स्टैंड का संचालन कर रहे संचालकों में अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। अब देखने वाली बात होगी कि स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारी सीएम के निर्देश का कितना असर होगा। यह सोचने का विषय है।

मुख्यमंत्री आदित्यानाथ योगी द्वारा जारी निर्देश में स्थिति बिल्कुल स्पष्ट करते हुए सख्ती से अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। नगर में जगह-जगह टैक्सी, प्राइवेट बस एवं थ्री-व्हीलर संचालकों पर नकेल कसने के लिए अभियान की भले ही शुरुआत न की हो, लेकिन सीएम योगी ने प्रदेशभर के कमिश्नर एवं कप्तान को अवैध रूप से संचालित प्राइवेट बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड एवं थ्री व्हीलर पर शिकंजा कसने के आदेश देते हुए 30 अप्रैल तक रिपोर्ट शासन को भेजने का फरमान जारी कर दिया है।

20 19

नगर क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते नगर में बिना परमिट के प्राइवेट बस, टैक्सी एवं थ्री व्हीलर स्टैंड संचालित हो रहा है। नगर की पीली कोठी के समीप अवैध रूप से प्राइवेट बस एवं टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है तो वही जगह-जगह थ्री व्हीलर स्टैंड संचालित होने के साथ बिना लाइसेंस के ई-रिक्शा भी सड़कों पर दौड़ रही है। लोगों का कहना है कि अवैध बस एवं टैक्सी स्टैंड संचालित करने वाले संचालकों द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को डग्गामार वाहनों का संचालन कराने की एवज में प्रतिमाह मोटी रकम परोसी जाती है।

कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह एवं कप्तान प्रभाकर चौधरी ने सभी थाना प्रभारी को सख्ती से कार्रवाई करते हुए ऐसे बस एवं टैक्सी स्टैंड संचालकों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिये हैं। अब देखने वाली बात होगी कि सीएम आदित्यानाथ योगी द्वारा जारी फरमान का पालन होगा या नहीं। यह सोचने का विषय है। अवैध रूप से संचालित बस, टैक्सी एवं थ्री व्हीलर स्टैंड संचालकों पर शिकंजा कसने के लिए थाना प्रभारियों ने टीम का गठन कर दिया है।

सोमवार से पुलिस प्रशासनिक अधिकारी की संयुक्त टीम अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। फिलहाल नगर में जगह-जगह प्राइवेट बस एवं डग्गामार वाहनों द्वारा अपने अलग-अलग स्टैंड तैयार कर रखे हैं। वहीं, इस संबंध में सीओ उदय प्रताप सिंह ने शासन की जारी गाइडलाइन के अनुसार परिवहन विभाग एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अवैध रूप से संचालित बस स्टैंड एवं टैक्सी स्टैंड को लेकर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img