Wednesday, March 11, 2026
- Advertisement -

आज असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज सोमवार को असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल जाएगी। बताया जा रहा है कि, असम में वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दरअसल, बीते दिन मिली सूचना में एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी पूर्वोत्तर के लोगों के लिए आज यानि 29 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 29 मई, दोपहर 12 बजे असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने को लेकर मुझे खुशी हो रही है। यह अत्याधुनिक ट्रेन गति, आराम और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।

पीएम बोले कि, अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस क्षेत्र के लोगों को गति और आराम के साथ यात्रा करने का साधन प्रदान करेगी और इससे क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गुवाहाटी को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली यह ट्रेन वर्तमान की सबसे तेज गाड़ी की तुलना में यात्रा के समय में लगभग एक घंटे की बचत करने में मदद करेगी।

बता दें कि, यह ट्रेन वीक में छह दिन चले​गी। यह इस क्षेत्र की सबसे तेज ट्रेन होगी और इससे आईटी पेशेवरों, कारोबारियों, छात्रों और पर्यटकों को फायदा होगा। इससे यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के साथ प्रदूषण मुक्त परिवहन प्रदान करने में भी मदद मिलेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

कनाडा में भारतीयों के पढ़ाई के अवसर

अगर आप भी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना...

तेजी से बढ़ती डिजिटल मार्केटिंग इंडस्ट्री

आज के समय में करियर बनाने के लिए डिजिटल...

वाट्सऐप ग्रुप के सुप्रभात वीर

आज के डिजिटल युग में 'आतंकवाद' केवल सीमाओं पर...

बालेंद्र शाह भाारत से कैसे रखेंगे संबंध

हिमालय की उपत्यका में बसा देश नेपाल के आम...

संभावित ऊर्जा संकट और भारत

इस्राइल और अमेरिका द्वारा संयुक्त तौर पर 28 फरवरी...
spot_imgspot_img