Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

पीएम मोदी आज 14वें एयरो इंडिया शो का करेंगे उद्धाटन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज पीएम मोदी बेंगलुरू में 14वें एयरो इंडिया शो का उद्धाटन करेंगे। यह प्रदर्शनी पांच दिवसीय होगी और इसका विषय ‘द रनवे टू ए बिलियन ऑपर्च्युनिटीज’ है। इस शो में पहली बार एचएलएफटी-42 को उतारा जाएगा। इस प्रदर्शनी में स्वदेशी रक्षा उपकरण, प्रौद्योगिकी और लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन होगा।

बता दें कि एयरो इंडिया का उद्देश्‍य देशी उत्‍पादन और हवाई आयोजनों तथा विदेशी निवेश आकर्षित करने के उपायों को बढावा देना है। इस कार्यक्रम में 98 विदेशी देश भागीदारी कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान 75 हजार करोड रूपए के समझौता ज्ञापनों पर हस्‍ताक्षर किए जाने की संभावना है। रक्षा मंत्रियों के सम्‍मेलन, मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के गोलमेज सम्‍मेलन, मंथन स्‍टार्ट-अप कार्यक्रम, भारत तथा कर्नाटक मंडप और लुभावने हवाई प्रदर्शन इस कार्यक्रम का मुख्‍य उद्देश्‍य है। भारत मंडप खंड में एक सौ 15 कंपनियां भारत में निर्मित दो सौ 27 उत्‍पादों का प्रदर्शन करेंगी। पूरी तरह से कनफिगर्ड एलसीए तेजस मार्क-1 इन उत्‍पादों का मुख्‍य आकर्षण है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img