Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

PM Modi: पीएम मोदी आज पहुंचेंगे काशी, कईं करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

जनवाणी ब्यूरो |

नई​ दिल्ली: आज रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 बजे के बाद काशी पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम काशी और देश को 6,611.18 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। बताया जा रहा है कि, इनमें काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इस स्टेडियम में 27 में से 22 ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा है।

दरअसल, पीएम मोदी रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हरिहरपुर स्थित आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही कांचीकामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती की मौजूदगी में प्रधानमंत्री प्रबुद्धजनाें से संवाद भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न चार बजे सिगरा स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम से ही देश की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

शुरू हो जाएगी अन्न सेवा योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद 20 अक्तूबर को अन्न सेवा योजना का शुभारंभ हो जाएगा। न्यास के सदस्यों की मौजूदगी में पहले दिन तीन हजार लाभार्थियों को भोजन वितरित किया जाएगा। शनिवार को संस्कृत विद्यालयों और चिकित्सालयों में भोजन व्यवस्था का दूसरा ट्रायल किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से नाट्यकोटम संस्था के सहयोग से अन्न सेवा योजना लागू की जा रही है।

पहले चरण में तीन हजार के बाद इसका लाभ पांच हजार लाभार्थियों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। जम्मू कोठी स्थित रसोईघर की क्षमता को बढ़ाकर अब पांच हजार से छह हजार व्यक्तियों का भोजन एक साथ बनाने की योजना है।इस दौरान न्यास सदस्य पं. दीपक मालवीय, प्रो. ब्रजभूषण ओझा, पं. प्रसाद दीक्षित मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img