Wednesday, February 18, 2026
- Advertisement -

पीएम आएंगे मेरठ, 16 करोड़ से चमकेगा कैंट

  • कैंट की सड़कों का कराया जाएगा निर्माण, लगाई कैंट बोर्ड ने स्वीकृति की मुहर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आगामी 10 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर कैंट क्षेत्र में तैयारियां पर कैंट बोर्ड की बैठक में चर्चा की गई। इसी को लेकर मंगलवार को कैंट बोर्ड की बैठक में प्रमुख सड़कों की रिपेयर के निर्देश बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव कुमार ने दिये।

03 24

16 करोड़ की लागत से कैंट की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। कैंट बोर्ड ने पहले 12 करोड़ ओर फिर 4 करोड़ मूल्य के टेंडर सड़कों के पास किये हैं, जिनमे कुछ मुख्य मार्ग माल रोड, रेस रोड व सप्लाई डिपो के पास डेयरी फॉर्म रोड की रिपेयर किये जाने पर स्वीकृति बनी बाकी की सड़कें इंटरनल सिविल एरिया जैसे सदर बाजार आदि की रिपेयर करने पर सहमति बनी।

टैंक चौराहे से यातायात की सुगमता को स्लिप रोड बनेगी

रुड़की रोड ओर दिल्ली रोड पर माल रोड के टैंक चौराहे पर स्लिप रोड को ट्रैफिक की सुगमता के लिए चौड़ा किया जाएगा जिससे ज्यादा जाम लगने की परिस्थिति से बचा जा सके उक्त निर्देश बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव कुमार द्वारा दिये गए।

सैन्य क्षेत्र में नहीं लगेंगे ठेले बुग्गी

सेना की तरफ से कैंट बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दिए गए के कैंट बोर्ड अपनी तहबाजारी की पर्ची पर ये लिखे के ये सैन्य क्षेत्र के लिए मान्य नहीं है। क्योंकि जब उनपर हटाने की कार्रवाई की जाती है तो वो कैंट बोर्ड की रसीद दिखाते हैं। बोर्ड में सैन्य क्षेत्र से ऐसे ठेले बुग्गी इत्यादि हटाने पर सहमति बनी।

शहीद योगेंद्र हाट से हटेंगे अवैध कब्जे

जल्द ही कैंट बोर्ड बॉम्बे बाजार के पास स्थित शहीद योगेंद्र हाट से अवैध कब्जेदारों को हटाकर वहां सफाई करवाएगा बाद में यहां बोर्ड की आय वृद्धि के लिए दुकानें बनाये जाना प्रस्तावित है।

02 26

मंगलम में बनेगी अस्थाई पार्किंग

छावनी परिषद के बंगले 180 जिसमें बोर्ड का मंगलम बैंकट बना हुआ है। उसे बोर्ड अस्थायी पार्किंग के लिए भी उपयोग करेगा विदित हो के उक्त जगह रेपिड योजना से प्राप्त कम्पनशेषन राशि से एक मल्टीलेवल पार्किंग और मॉल का प्रस्ताव मध्य कमान को भेजा जा चुका है।

कैटल पाउंड चलाएगी कोई एनिमल सेफ्टी संस्था

कैंट क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें कैंट के मवेशी कारागार में लाना ओर उनकी देखभाल करना फिर उनके पालकों के आने पर दंड की राशि लेकर उन्हें छोड़ना ये कार्य कैंट बोर्ड अब किसी निजी संस्था को सोपने की तैयारी कर रहा है। आज की बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार ने ये प्रस्ताव रखा।

ये थे अन्य विषय

  • सदर मछली बाजार स्थित भवन संख्या 206 में अपील पर सुनवाई हुई।
  • कैंट बोर्ड के पुस्तकालय को कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भी प्रयोग करने का सुझाव बोर्ड अध्यक्ष ने दिया।
  • तहबाजारी व पार्किंग के ठेके हुए पास।
  • कैंट बोर्ड की आय बढ़ाने के लिए दुकानें बनाने व अन्य साधनों के प्रयोग पर सहमति बनी।
  • म्यूटेशन व सेल परमिशन के केस पास किये गए।

ये रहे मौजूद

बोर्ड बैठक में बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर राजीव कुमार, मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कुमार, मनोनीत सदस्य डा. सतीश चन्द्र शर्मा, कार्यालय अधीक्षक जयपाल तोमर व विभिन विषयों पर जानकारी के लिए एई पीयूष गौतम, रिवेन्यू निरीक्षक हितेश कुमार एकाउंटेंट जॉन व जेई अवधेश यादव मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Salman Khan: सलमान खान पहुंचे लीलावती अस्पताल, पिता सलीम खान की बिगड़ी हालत

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: रील के चक्कर में रफ्तार का कहर, नाबालिग की स्कॉर्पियो से युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका साउथ थाना...
spot_imgspot_img