जनवाणी ब्यूरो |
मेरठ: वेदव्यासपुरी में आईटी पार्क बनकर तैयार हो गया है। इसका विधिवत उद्घाटन 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसकी तैयारी आरंभ कर दी गई हैं, लेकिन फिलहाल यह सरकारी कार्यक्रम नहीं आया है। फिर भी प्रशासनिक अफसरों में इस डेट को लेकर सुगबुगाहट आरंभ हो गई है।
आईटी पार्क के आरंभ होने के बाद बाहर की आईटी कंपनियां मेरठ आएंगी, जिसके बाद युवाओं के रोजगार के रास्ते खुलेंगे। कितने बेरोजगारों को रोजगार मिलेगी, यह कहना अभी मुश्किल होगा, लेकिन रोजगार के रास्ते अवश्य ही खुलेंगे। प्रधानमंत्री तब क्रांतिधरा से एक बार फिर यूपी के चुनाव का श्रीगणेश करेंगे।
तब कुछ घोषणाएं होगी, उसके बाद ही चुनाव आचार संहिता लागू की जाएगी। वैसे तो नवंबर माह अधिकारियों के तबादलों का दौर चलेगा। तीन वर्ष से अधिक कोई अधिकारी एक जनपद में जमे हैं, तो उनका तबादला भी तय माना जा रहा है। यही नहीं, जो पौने तीन वर्ष पूरे कर रहा होगा, उसका भी तबादला चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार किया जाएगा। इसकी गाइड लाइन आ गई है। दरअसल, आईटी पार्क बनकर तैयार हो गया है।
उसे सिर्फ इंतजार उद्घाटन का है। इसी वजह से उद्घाटन के लिए उसे आगे खिसकाया जा रहा था। पहले भी इसका उद्घाटन किया जा सकता था, लेकिन चुनावी अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले इस कदम को पीएम उठायेंगे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन भी तभी किया जाएगा।
हालांकि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे जनता के लिए खोल दिया गया था। वर्तमान में वाहन भी फर्राटा भर रहे हैं, लेकिन इसका विधिवत उद्घाटन भी पीएम द्वारा किया जाएगा। इसकी तैयारी अभी से आरंभ कर दी गई है।

