Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

15 व 16 अक्तूबर को पीईटी की परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन आगामी 15 एवं 16 अक्टूबर, 2022 को उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2022 को पूर्ण रूप से नकल विहीन और शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए दृढ़ संकल्प है और परीक्षा आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर उक्त परीक्षा को सुव्यस्थित रूप संचालित कराने के लिए 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपरान्ह तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा सम्पन्न होगी।

उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षाओं को नकलविहीन एंव पारदर्शी रूप से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा कक्षों एवं अन्य मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी सतत निगरानी के लिए कार्मिकों को तैनात किया गया है ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके और परीक्षा पूर्ण मानक के अनुरूप सम्पन्न कराई जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img