जनवाणी संवाददाता |
शामली: हरिद्वार से पवित्र गंगाजल की कांवड लेकर अपने गणतव्यों की बढ रहे दो कांवडिये शामली शहर से लापता हो गए। उनकी कलश कांवड एक दुकान के बाहर रखी मिली। लापता कांवडियों को तलाश करने में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। रात में 12 बजे स्वयं की कांवडिये वापस लौटे थे जिसके बाद उन्हें उनके गणत्वयों को रवाना किया गया।
रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब दो कांवड़ियां शहर में वीवी इंटर कॉलेज रोड पर एक दुकान के बाहर कलश कांवड़ रखकर दुकानदार को कुछ देन में आने की बात कहते हुए वहां चले गए। घंटों तक भी जब कांवडिये नहीं आए तो दुकानदार भी परेशान होने लगा। रात में करीब नौ बजे जब कांवडिये नहीं लौटे और दुकान बंद करने का समय हो गया तो व्यापारी ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। आनन—फानन में पुलिस, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट आदि तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। दोनों कांवडियों की कलश कांवड वहीं पर रखी हुई थी। इसके बाद पुलिस और अन्य अधिकारियों ने कांवडियों को शहर में आसपास के शिविरों में तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
जिसके चलते कांवड के पास ही पुलिसकर्मियों की डयूटी लगा दी गई और उनकी तलाश जारी रखी। रविवार रात में करीब 12 बजे दोनों कांवडियां वापस लौटे थे। बताते हैं कि जब पुलिस उनकी वीडियो बनाने लगी और पूछताछ करने लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने कांवड लेकर उन्हें गणतव्यां के लिए रवाना किया था।

