Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

भ्रूण जांच को हरियाणा से यूपी में पहुंची महिला को पुलिस ने दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: हरियाणा के करनाल से यूपी में भ्रूण जांच को पहुंची महिला और उसके अन्य परिचितों को पीछा करते हुए हरियाणा पुलिस ने दबोच लिया। नानौता थाना पुलिस द्वारा हरियाणा पुलिस एवं हरियाणा डिप्टी सीएमओ की सुपुर्दगी में महिला और उसके परिचितों को सौंपा गया। वहीं, मामले को लेकर नगर में चर्चाओं का माहौल भी बना हुआ है।

बुधवार की सुबह नानौता के देवबंद मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरियाणा पुलिस एक आल्टो गाड़ी का काफी दूर से पीछा करती हुई आ रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार करनाल की डिप्टी सीएमओ डॉक्टर सीनू को सूचना मिली कि यहां की महिलाओं की यूपी में भ्रण जांच की जाती है। मंगलवार की रात एक महिला द्वारा जांच कराए जाने की सूचना पर मोबाइल को ट्रेस किया गया और उसका पीछा करते हुए बुधवार को हरियाणा पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग देवबंद क्षेत्र तक जा पहुंचे।

जहां से वापिस लौटते समय पुलिस टीम द्वारा महिला और गाडी में सवार अन्य लोगों को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु गाड़ी नहीं रुकी। इसके बाद अचानक संजय चौक से कुछ दूरी पर आल्टो गाडी का टायर ब्लास्ट हुआ और गाडी एक वाहन से जा टकराई। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही नानौता पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और टीम और महिला को लेकर थाने ले आई। थाना पुलिस द्वारा जानकारी जुटाने के बाद महिला और उसके परिचितों को हरियाणा टीम के सुपुर्द कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img