- टैक्सेशन बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: जीएसटी में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने वाले जनपद के पहले सीए धीरज पचनंदा को बुधवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। धीरज पिछले 10 वर्षों से अपनी सेवाएं टैक्सेशन बार एसोसिएशन में भी दे रहे है। उन्होंने डा.ओम गुप्ता की प्रंशसा करते हुए काहा कि डॉक्टर ओम गुप्ता के अण्डर में ही रहकर उन्होंने पीएचडी की है।
सीए धीरज पचनंदा ने अपनी सफलता का श्रेय सीनियर सीए स्व. सुरेन्द्र कुमार खैतान, अपनी माता और अपनी पत्नी को देते हुए बताया कि इन्हीं लोगों ने उन्हें पीएचडी करने के लिए प्रोत्साहित किया जिस कारण आज उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की है। पीएचडी डिग्री धारक सीए धीरज पचनंदा ने बारहवीं कक्षा कामर्स स्ट्रीम से की है। उन्होंने दसवीं व बारहवीं कक्षा गुरु नानक इंटर कालेज से पास की है। इसके साथ ही उन्होंने बीकॉम,एमकॉम व एलएलबी की डिग्री जेवी जैन कालेज सहारनपुर से प्राप्त की है। अब उन्होंने जीएसटी में पीएचडी पूरी की है। वह जनपद के पहले ऐसे सीए है।
जिन्होंने जीएसटी से पीएचडी की है। उनकी इस उपलब्धि पर टैक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी सम्मानित किया है। इस अवसर पर एसोसिएशन के सीए महेश कुमार गुप्ता, सीए संजय धींगडा, सीए विकास अरोडा, सीए अमन सिंह, सीए मुकेश शर्मा, सीए नितिन पाहवा, रोहित अनेजा, राहुल मोंगा, रविकांत अरोडा, पंकज चुग, यशवंत सैनी, डीएस जुनेजा, सजल जैन ने बधाई देते हुए उज्जवल् भविष्य की कामना की है।

