Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

70 हजार की लूट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया

  • बदमाश के पास से सात हजार कैश व तमंचा बरामद किया

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: पुसार बस स्टैंड स्थित पूजा मेडीकल स्टोर के मालिक से तीन दिन पूर्व पिस्टल के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 70 हजार रूपये लूट लिए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से सात हजार की नकदी बरामद की।

बता दे कि गत 22 मई को आदमपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार पुसार बस स्टैंड पर अपने पूजा मेडीकल स्टोर को रात्रि नौ बजे बंद करके घर के लिए निकल था। जैसे ही उसने अपनी बाइक स्टार्ट करनी चाही तभी बड़ौत की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए।

जिनमें एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा जबकि दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर प्रवीण से 70 हजार रुपये लूट लिये थे। प्रवीण ने इसकी सूचना बामनौली चौकी पर पुलिस को थी। घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मेडीकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली थी। जिसमें बदमाश लूट करते दिखाई दे रहे थे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

एसएचओ दोघट दिनेशकुमार ने बताया कि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से शिनाख्त में आए एक बदमाश सागर पुत्र हरेद्रं निवासी बामनोली को पुलिस चोकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पुछताछ में उसके पास से लूट के सात हजार रुपये की नकदी एक तमंचा तीनसो पंद्रह बोर, दो कारतूस जिंदा व पूर्व में मोबाइल की दुकान से चोरी किए गए हजार रुपये बरामद कर जेल भेजा गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img