जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा पंजीकृत चोरी के मुकदमों के निस्तारण हेतु अतिरिक्त निरीक्षक विजय कुमार सिंह, और उनकी टीम को चेंकिग के दौरान धारा 379/411/413/34 भादवि, और चोरी की अन्य मुकदमों में जनपद बलरामपुर से सम्बन्धित 07 अदद मोटर साइकिल।

ग्राम विलोहा सीमा के अन्तर्गत कल्पनाथ के खेत के पास पुवाल में 03 मोटर साइकिल बरामद होना और नकटीनाला के आगे ग्राम काशीराम मनकौरा जाने वाली मोड़ के पास से 04 मोटर साइकिल बरामद कर अभियुक्तगण 1. जगदीश प्रसाद जायसवाल उर्फ संजय 2. सन्तोष कुमार , 3. वहीद खान , 4. गुलशन जायसवाल जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण को न्यायालय के लिये रवाना किया जा रहा है।

