- भाला घोंप कर दी थी महिला की हत्या
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: नगर के ग्राम दरियापुर में किराए पर मकान लेने को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त भाला भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अभियुक्त का चालान कर दिया है।
गुरूवार को ग्राम दरियापुर निवासी नफीस पुत्र अब्दुल अजीज ने रिपोर्ट दर्ज करा कहा था कि उसकी बड़ी बहन फातिमा अपने लड़के उमरदराज व उसकी पत्नी गुलशन बेटे अजीम के साथ किराये का मकान देखने के लिए दरियापुर गई थी।
जहां उक्त मकान में किराये पर रह रहे जावेद पुत्र शाकिर ने मकान में कोई कमरा खाली न होने की बात कही थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर जावेद व उसके बेटे अजीम के बीच विवाद हो गया था।
विवाद के चलते जावेद ने भाला घोंप कर मारकर महिला की हत्या कर दी थी जबकि उसका पुत्र अजीम गंभीर घायल हो गया था।
पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी जावेद पुत्र शाकिर निवसी टांडा माईदास थाना नगीना देहात को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त भाला बरामद लिया है।
बता दे कि बुधवार की रात्रि को जावेद ने किराए परअपनी ननद की बहन के लिए मकान देखने आयी गुलशन की विवाद के चलते हत्या कर दी थी व उसके पुत्र अजीम को घायल कर दिया था। जिसमे पुलिस ने धारा 302 ,307, 323, 504 में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी अभियुक्त का चालान कर दिया है।

