जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: बड़ौत पालिस ने दो हत्यारोपियों के अलावा एक पॉक्सो एक्ट व ह्त्या के प्रयास करने के आरोपियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया।
अ इस संबंध में बड़ोद पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में एक व्यक्ति की कुछ लोगों द्वारा मार पीट कर हत्या कर दी हत्या कर दी कर हत्या कर दी कर दी गई थी।
इस मामले में गांव के ही कई लोगों को मृतक के परिजनों ने नामजद कराया था।पुलिस में मंगलवार को सुरेश उर्फ सुरेशपाल पुत्र समय सिह निवासी वाजिदपुर व उसके पुत्र सचिन पुत्र सुरेश उर्फ सुरेशपाल को गिरफ्तार किया। वहीं गौरव पुत्र मुनसब निवासी ग्राम खडखडी को पॉक्सो एक्ट व जान से मारने के प्रयास के मुकदमे में गिरफ्तार किया। राहुल पुत्र बिरमे निवासी अलावलपुर थाना बडौत को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत पकड़ा।
राशिद पुत्र इन्साफ अली निवासी खडखडी को हत्या के ज़ास के तहत गिरफ्तार किया। -खुर्शीद पुत्र युसुफ निवासी ग्राम हिलवाडी को गौवध अधिनियम के तहत तथा सोनू पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम नगली जमालपुर थाना आदर्श मण्डी जिला शामली को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया।

