Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने अवैध तमंचे व चाकू के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किए

  • दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: पुलिस ने नगर में गश्त के दौरान अवैध शस्त्रों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके पास से एक तमंचा,दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों का चालान कर दिया।

मंगलवार को नजीबाबाद पुलिस ने अपराधियों की धर पकड़ अभियान चलाया। एसआई विनोद कुमार व टीम को ग्राम जसवंतपुर उर्फ लुकाधड़ी के निकट 200 मीटर की दूरी पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे जिन्हें रोक कर पूछताछ की तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

पूछने पर उन्होंने अपने नाम तालिब उर्फ मस्ता पुत्र इरफान,सरफराज उर्फ तोला पुत्र अख्तर निवासीजसवंतपुर उर्फ लुकाधड़ी बताए। पुलिस को तालिब के पास से अवैध तमंचा 12 बोर,2 जिंदा कारतूस,व सरफराज के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img