Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

चोरों ने सिटी सेंटर मार्केट से कार चोरी कर पुलिस को दी चुनौती ?

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर के सबसे पाश व व्यस्त क्षेत्र से चोरों ने गैस एजेंसी स्वामी की सिटी सेंटर मार्केट में खड़ी कार को चोरी कर पुलिस को चुनौती दे डाली। हालांकि कार चुराते ले जाते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए लेकिन चेहरे साफ न दिखाई देने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। एजेंसी स्वामी ने कार चोरी की तहरीर थाने में दी है। इंडेन एजेंसी के स्वामी रोहित राज सिंह ने बताया कि उनकी कार सं. यूपी 20 के 6900 सिटी सेंटर में खड़ी थी। अज्ञात चोरों ने कार को चोरी कर लिया।

सुबह एजेंसी आने पर कार मौके पर मौजूद नहीं पाई गई तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई जिसमें अज्ञात चोर कार को ले जाते दिखाई दिये। कार चोरी की तहरीर थाने पहुंचकर पुलिस को दी गई। लेकिन, मामले की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं हो पाई। वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले है कार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img