जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: आम आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक कुलदीप कोंडली ने जनपद बिजनौर का दौरा किया। जहां पर उन्होंंने कई सम्मानित लोगों से मुलाकात की तथा कई साभाएं की।
आप विधायक कुलदीप कोंडली ने बिजनौर का भ्रमण कर कई लोगों से मुलाकात व कई साभाएं की। जिसमें उनके साथ संगठन जिला प्रभारी अथर जैदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कई मौजूदा ग्राम प्रधान रहे। उन्होंन आयोजित सभा में कहा कि आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण करे।
आज उत्तर प्रदेश के लोग भाजपा, सपा व बसपा जैसी पार्टियों से परेशान हो चुके हैं उनके सभी कार्यों को देख लिया है। अब उत्तर प्रदेश के लोग विकास देखना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के लोग दिल्ली की तर्ज पर अच्छे स्कूल चाहते हैं अक्षय अस्पताल चाहते हैं, मुफ्त बिजली, अक्षय मौहल्ला क्लीनिक चाहते है।
उत्तर प्रदेश के लोगों ने अबकी बार मन बना लिया है कि आने वाले जिला पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को जिताकर विकास के एक नए आयाम को लिखने का काम करेंगे। प्रदेश के लोग निश्चित रूप से विकास के लिए केजरीवाल मंडल को उत्तर प्रदेश में लागू करने के लिए जरूर आम आदमी पार्टी का साथ देंगे।

