Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ी ढाई लाख की नकली शराब

  • तस्करों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी पर लगा रखी थी फर्जी नम्बर प्लेट

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: ग्लेहता तिराहे के पास बिनौली पुलिस की शराब तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई इस दौरान तस्कर फर्जी नम्बर प्लेट लगी लग्जरी गाड़ी फॉर्च्यूनर को छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने गाड़ी से 82 पेटी करीब ढाई लाख की कीमत की नकली देशी शराब बरामद की। पुलिस शराब तस्करों का पता लगाने में जुट गयी है।

रविवार की रात्रि इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ ग्लेहता तिराहे पर चैकिंग अभियान चला रखा था तो उसी दौरान एक लग्जरी गाड़ी फॉर्च्यूनर आयी जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी में सवार तीन चार युवक पुलिस पार्टी पर फायर करते हुये भाग निकले तो इस पर पुलिस ने पीछा करते हुये उन्हें पिचोकरा में घेर लिया अपने आप को घिरा देख गाड़ी सवार युवकों ने पुलिस पार्टी पर फिर फायरिंग की और गाड़ी को अमीनगर सराय मार्ग पर दौड़ा दी जिस कारण गाड़ी एक नीचे खेत में फस गयी और गाड़ी सवार युवक ईंख के खेतों में छुप कर भाग निकले पुलिस ने उनकी तलाश ने घंटो तक कौबिंग की लेकिन उनका कही कोई पता नही चला।

तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 82 पेटी करीब ढाई लाख की कीमत की नकली देशी शराब तोहफा मार्का बरामद की। इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब तस्करों ने गाड़ी पर दिल्ली नम्बर की फर्जी नम्बर प्लेट लगा रखा थी गाड़ी से मिले प्रदूषण व एक आधार कार्ड के जरिये शराब तस्करों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस ने मामले को 60/63/72 आबकारी अधिनियम 419, 420, 467, 468, 471, 272 आईपीसी की धाराओं में पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img