Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमएलसी के लिए मंगलवार को मतदान 

  • स्नातक के 9467, शिक्षक के 1668 वोटर कर सकेंगे वोटिंग
  • मेरठ खंड का चुनाव कराने को मतदान केंद्रों पर पहुंची पार्टियां
  • शामली जनपद में स्नातक के 13 और शिक्षक के 6 बूथ बनाए

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मेरठ-सहारनपुर खंड के स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध कराई चुनाव सामग्री का निरीक्षण किया। साथ ही, चुनाव के वक्त कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन करने के निर्देश दिए। मंगलवार को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

मेरठ-खंड स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली। हुई। मंगलवार को जनपद में मेरठ खंड स्रातक के 9467 तथा शिक्षक के 1668 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस तरह स्नातक और शिक्षक के लिए शामली जनपद में कुल 11,135 मतदाता मतदान के पात्र होंगे। जनपद में स्नातक के 13 बूथ तथा शिक्षक के 6 बूथ बनाए गए हैं।

साथ ही, स्नातक सीट पर जहां 30 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं शिक्षक सीट पर 15 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। इनमें प्रदेश के प्रमुख शिक्षक संघों के अलावा पहली बार भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

36 19

सोमवार को जिला मुख्यालय से 19 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। स्नातक सीट के लिए चुनाव संपन्न कराने को एक पोलिंग पार्टी में एक बूथ वन प्लस थ्री तथा शिक्षक के एक बूथ पर वन प्लस थ्री तथा 5 बूथ पर वन प्लस टू यानी कुल 71 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

पोलिंग पार्टियां रिजर्व में भी रखी गई हैं। इस दौरान जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पोलिंग पार्टियों को उपलब्ध कराई गई निर्वाचन सामग्री की जांच की। डीएम के अनुसार, हर मतदान केंद्र पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान की वेबकॉस्टिंग भी की जाएगी।

हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल को लगा दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। शांतिपूर्वक और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। कोविड-19 के चलते पोलिंग पार्टियों को प्रोटेक्शन देने के लिए मेडिकल किट दी गई है।

इसके अलावा हर बूथ पर कोविड-19 हेल्प डेस्क बनाई गई है। हेल्प डेस्क पर हर मतदाता की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। टेम्प्रेचर नॉर्मल होने के बाद ही मतदान के लिए मतदाता को भेजा जाएगा। प्रत्येक वोटर को मास्क भी दिया जाएगा। उसके बिना वोट देने की अनुमति नहीं होगी।

इस दौरान सीडीओ शंंभूनाथ तिवारी, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्वत, एडीएम अरविंद कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज भी बरामद

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: एटीएस सहारनपुर इकाई और थाना चिलकाना...

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...
spot_imgspot_img