जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: नगर कोतवाली पुलिस ने टैंपू में बिठाकर सवारियों का माल उड़ाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक सवारी को झांसा देकर चोरी की गई हजारों रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल किया गया टेंपो बरामद हुआ है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ एस चनप्पा ने जानकारी दी कि नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर टैंपू में बिठाकर सवारियों को निशाने वाली बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने सुहैल पुत्र मोहम्मद वसी, फय्याज निवासी पुत्र नजीर अहमद निवासी गांव सड़क दूधली, मुकर्रम पुत्र अली शेर निवासी रक्खा कॉलोनी, मनोज जोगी निवासी तेलूराम निवासी गांव मवीकला कोतवाली सदर बाजार को पुरानी चंगी के पास से गिरफ्तार किया है।

