जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कुतबशेर थाना क्षेत्र के गंगोह रोड स्थित ग्राम उनाली में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि अधेड़ व्यक्ति की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
मंगलवार की दोपहर कुतुबशेर थाना पुलिस को सूचना मिली कि गंगोह रोड स्थित गांव ऊनाली के एक बाग में अज्ञात व्यक्ति का शव लटका हुआ।मानकमऊ चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर शिनाख्त का प्रयास किया। मरने वाले की पहचान सत्तार निवासी मोहल्ला कुरेशियान कोतवाली रामपुर मनिहारान के रूप में हुई।

