Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

प्रधानाचार्य को गोली मारने वाले छात्र को पुलिस ने दबोचा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीतापुर जिले के सदरपुर थाना इलाके में प्रधानाचार्य पर गोलियां मारने वाले छात्र को पुलिस ने नदिया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रधानाचार्य का इलाज जारी है।

सदरपुर थाना इलाके के जहांगीराबाद कस्बे में आदर्श रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज स्थित है। जहां पर दानपुरवा गांव के निवासी राम सिंह वर्मा प्रधानाचार्य हैं। शुक्रवार को इंटर क्लास के छात्र रेवान निवासी गुरविंदर सिंह और रोहित मौर्य के बीच प्रैक्टिकल की फाइल और सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद प्रधानाचार्य ने छात्र गुरविंदर को पीट दिया था। जिसके बाद मामला शांत हो गया था।

शनिवार सुबह करीब सात बजे प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा विद्यालय की बन रही दुकानों की देखरेख कर रहे थे। इस दौरान गुरविंदर सिंह ने अवैध असलहे राम सिंह वर्मा के ऊपर गोली चला दी। आरोपी ने तीन राउंड फायर किया। जिसमें दो गोलियां प्रधानाचार्य को लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरविंदर वहां से फरार हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को लखनऊ में भर्ती कराया था जहां उनका इलाज जारी है। वहीं सीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img