Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने मुठभेड़ में तीन बदमाशों को दबोचा

  • पकड़े गये बदमाश पर है, कई आपराधिक मुकदमे दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: सोमवार को कोतवाली पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को लँगड़ा कर तीन बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बाइक व तमंचा कारतूस बरामद किये है। पुलिस के अनुसार बदमाश पर अलग अलग थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही थी।

कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन शातिर बदमाश गांव फुलत नावला रोड पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में खड़े है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए फुलत रोड पर सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाना शुरू कर दिया।

इस दौरान पुलिस को एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। और जंगलो में घुस गये। बदमाशों के फायरिंग करते ही पुलिस ने भी जंगल की चारो तरफ से घेराबंदी कर बदमाशों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, दोनो और से कई राउंड फायरिंग होने के बाद मुठभेड़ में पुलिस की गोली पेर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जंगल में घुसकर तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम आकाश उर्फ चाचा पुत्र अशोक निवासी गांव बुआड़ा कला थाना खतौली व मुकेश निवासी मोहल्ला सैनी नगर थाना खतौली बताया पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बाइक और तमंचा खोखा कारतूस बरामद किये है। पुलिस ने पूछताछ के बाद घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है।

इंस्पेक्टर एच एन सिंह ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों घायल बदमाश आकाश उर्फ चाचा टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। कोतवाल ने बताया कि बदमाशों पर लूट, चोरी, डकैती, गैंगस्टर समेत दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज है और अलग अलग थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। तीनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है। जिनकी पुलिस को काफी समय से तलाश थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस तीनों बदमाशों से कड़ी पूछताछ कर रही थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img