जनवाणी संवाददाता |
मंसूरपुर: औद्योगिक क्षेत्र में पुराने टायरों के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बेगराजपुर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में एसडी एनटरप्राइजेज के नाम से पुराने टायरों का गोदाम है।
अचानक दोपहर बाद गोदाम में रखे टायरों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना मे ज्यादा नुकसान नही हुआ है तथा आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।

