Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोचे तीन बदमाश

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान नगीना-हरेवली मार्ग पर पुलिस द्वारा संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बाईक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की सूझबूझ से की गई घेराबंदी एवं जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश शेखर निवासी ग्राम जीतपुर पडली, मोहन सैनी निवासी नियामतपुर थाना नगीना व बासु गौतम निवासी मनोहर वाली थाना नजीबाबाद को कुछ ही दूरी पर पकड लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा 12 बोर मय दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, चाकू, बाइक व 45 हजार 500 रुपये बरामद किये गये। फायरिंग के दौरान पुलिस टीम में शामिल आरक्षी सोनू कुमार को दाहिने हाथ में व बदमाश मोहन व बासु के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img