जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: जनपद बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर में न्यू धामपुर सिटी कालोनी में निवास करने वाले जिला सहकारी बैंक स्योहारा में प्रबंधक नीरज शर्मा के आवास पर मंगलवार को सीबीआई अफसर बनकर पहुंचे चार लोगों ने घर में प्रवेश करते ही नीरज शर्मा व उनके परिजनों के मोबाइल अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरु कर दी और नीरज शर्मा के नकली वारंट दिखा उन्हें डराने का प्रयास किया। हालांकि आम बोलचाल होने के चलते फर्जी सीबीआई अफसर खुद डर गये और उन्होंने भागने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो फर्जी सीबीआई अफसरों को दबोच लिया। जबकि दो फरार होने में कामयाब हो गये। पकड़े गये फर्जी सीबीआई अफसरों में तुषार और हर्ष शामिल हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

