Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Breaking News: इन दो बड़े महानगरों में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लखनऊ-नोएडा के बाद अब कानपुर और बनारस में बैठेंगे कमिश्नर, योगी कैबिनेट की मंजूरी
लखनऊ और नोएडा में पहले से ही पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू है। इसी तर्ज पर अब दो अन्य शहरों कानपुर और बनारस मे भी ये सिस्टम लागू किया गया है। बृहस्पतिवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर मुहर लग गई।

उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर और बनारस में भी पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू कर दिया है। इन दोनों शहरों में बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया। यूपी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिली। कमिश्नरेट सिस्टम को लेकर डीजीपी मुख्यालय से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।

बता दें कि लखनऊ और नोएडा में पहले से ही पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू है। इसी तर्ज पर अब दो अन्य शहरों कानपुर और बनारस में भी ये सिस्टम लागू किया गया है।

गुरुवार को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर मुहर लग गई। लखनऊ व नोएडा के बाद अब कानपुर और वाराणसी में भी पुलिस कमिश्नर बैठेंगे। एडीजी रैंक के अधिकारी को कानपुर और वाराणसी में पुलिस कमिश्नर बनाया जाएगा।

वाराणसी के 18 और कानपुर के 34 थानो में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होगा। आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक में आज बृहस्पतिवार को कमिश्नरेट सिस्टम के अलावा कुल 21 प्रस्तावो पर मुहर लगी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img