- लुटेरे ने चालक को गोली मारकर लूटी थी अर्टिगा कार
- घायल चालक का मेरठ में चल रहा है उपचार
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: नगीना में चालक को गोेली मारकर अरटिगा गाड़ी लूटने के मामले का पुलिस ने चंद ही घंटों में खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को दबोचकर लूटी गई गाड़ी को बरामद कर लिया। गिरफ्त में आए बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।

