Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने चोरी का किया खुलासा तीन गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

भोपा: पुलिस ने एक सप्ताह पहले हुई चोरी की घटना का खुलासा किया पुलिस चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है जिनकी निशानदेही पर चोरी हुआ सभी सामान बरामद किया है पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीनो को जेल भेज दिया है।

सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी व थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि भोपा में पेट्रोल पंप के पीछे करीब 1 सप्ताह पूर्व चोरी हुई थी जिसमें चोरों ने घर से सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया था वही पुलिस द्वारा मंगलवार की सुबह सवेरे के गंग नहर पुल पर चेकिंग अभियान चला रखा था।

जिसमें मुखबिर द्वारा बताया गया कि तीन अपराधी गंग नहर की ओर आ रहे हैं तभी पुलिस ने तीन व्यक्तियों को रोक लिया तथा उनकी मौके पर ही तलाशी ली गई जिसमें उनके पास से अवैध तमंचा व चाकू बरामद हुआ है।

वही पूछताछ में जिन्होंने अपने नाम आरिफ पुत्र इमरान वसीम पुत्र नसीम जावेद पुत्र समीर निवासी भोपा बताया है चोरों की निशानदेही पर एक जोड़ी कुंडल एक अंगूठी 1 लोग चार चूड़ी दो कंगन 2 गले के हार एक पेंडल वर्ड चैन 3 जोड़ी पैरों की सैंपल पांच अंगूठी एक जोड़ी बूंदे 4 जोड़ी पैरों के बिछुआ एक नाक की नथ एक हाथ का झूमर एक तमंचा 2 कारतूस दो चाकू बरामद हुए हैं वही पकड़ने वाली टीम में उप निरीक्षक गणेश शर्मा उपनिरीक्षक वीनारायण हैंड कांस्टेबल राहुल त्यागी कांस्टेबल रविंदर थाना योगेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स 79,443 पर गिरा, निफ्टी 24,587 के करीब

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक...

Rajasthan News: अजमेर में स्लीपर बस पलटी, चालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अजमेर के आदर्श नगर थाना...

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img