- होमगार्ड से लूटपाट के मामले में चल रहे थे फरार
- खरखौदा पुलिस ने मारी गोली, दो बदमाश घायल
- दोनों बदमाशों पर 10-10 हजार का इनाम था घोषित
- घायल बदमाशों को कराया अस्पताल में भर्ती
जनवाणी संवाददाता |
खरखौदा: मेरठ से ड्यूटी के एक माह पूर्व घर लौट रहे होमगार्ड को बंधक बनाकर लूट में फरार चल रहे फरार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों बदमाशों में एक बदमाश पर 10 हजार रुपये का घोषित पुलिस द्वारा किया गया है। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव आड़ निवासी पवन पुत्र भगीरथ एक माह पूर्व मेरठ यूनिवर्सिटी में ड्यूटी समाप्त कर देर रात बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह पीपलीखेड़ा संपर्क मार्ग पर गांव के समीप पहुंचा तो झाड़ियों में छिपे आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर बंधक बनाकर बाइक, नकदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि कीमती सामान लूट जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मुंडाली गांव निवासी कामिल पुत्र आस मोहम्मद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि उसके अन्य साथी फरार चल रहे थे। गत शनिवार एसएसपी के आदेश पर दो बदमाशों पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। सोमवार रात मुंडाली संपर्क मार्ग पर गश्त के दौरान संदिग्ध दिखाई दिए दो युवकों को पुलिस ने बुलाया तो दोनों युवकों ने भागते हुए पुलिस पर फायर करने लगे पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों युवकों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस दोनों को दबोच लिया।
पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर दो खाली खोखे बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम सावेज पुत्र इसरार व सुहेल पुत्र शाहब निवासी कायस्थ बड्ढा थाना किठौर बताएं। पुलिस ने घायलों को कस्बा स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि दोनों बदमाश होमगार्ड के साथ हुई लूट में वांछित चल रहे थे। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

