- सीओ इंस्पेक्टर ने किया मिश्रित आबादी में फ्लैग मार्च
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को एसपी अभिषेक के निर्देश पर सीओ सिटी जितेंद्र कुमार व कोतवाली प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ कोतवाली से पैदल मार्च शुरू किया। इसके बाद नेहरू मार्केट, शिव चौक, भिक्की मोड, कलंदरशाह, पंसारियान, बरखंडी, अजुध्या चौक, विजय चौक, अजंता चौक, बुढाना रोड, मिल रोड, वीवी इंटर कालेज रोड से होकर अधिकारियों का काफिला फव्वारा चौक से होते हुए कोतवाली पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने रोडवेज व प्राइवेट बस बस स्टैंड पर संदिग्ध दिखने वाले युवकों की तलाशी ली।
इसके साथ ही शहर के वर्मा मार्केट, हनुमान रोड आदि के आसपास कई युवकों को रोककर उनसे पूछताछ भी की गई। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गई है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर अधिकारियों के आदेश पर लगातार ट्रेनों व रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मोहर्रम के त्यौहार के मद्देनजर पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग को भी अलर्ट किया गया है।

