जनवाणी संवाददाता |
नगीना: थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खेडी में ग्राम समाज की भूमि पड़ी हुई है। जिस पर रविदास का झंडा भी लगा हुआ है। गुरुवार की रात गांव के ही कुछ लोगों ने ग्राम समाज की उक्त भूमि पर बिना अनुमति के अंबेडकर की मूर्ति लगा दी।
जिसकी गोपनीय सूचना पुलिस व प्रशासन को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मूर्ति को हटवाया गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

