जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नजीबाबाद में तहसील के सामने बने फ्लाईओवर पर शाम बुलेट मोटरसाइकिल से तीन व्यक्ति तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर तीव्र मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई जिसकी वजह से तीनों बाइक सवार डिवाइडर में टकराने के बाद लगभग 30 फीट की ऊंचाई से नीचे जा पड़े।
जिनमें राम 65 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। अन्य दो व्यक्ति रजत कुमार 26 वर्ष व सौरभ कुमार 24 वर्ष की हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय पुलिस ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भेजा।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

