Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

नेपाल बार्डर पर इंतजार करती रही पुलिस, नौकरों का पता नहीं

  • बिना पता के गई पुलिस को गुमराह किया एक नेपाली युवक ने

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पुलिस के खेल निराले है। रेलवे रोड थानांतर्गत न्यू प्रेमपुरी में रहने वाले वरिष्ठ फिजीशियन डा. अमिताभ गौतम के यहां नेपाली नौकरों के द्वारा हुई लाखों की चोरी के मामले में एक नेपाली युवक पुलिस को नेपाल बार्डर तक ले गया लेकिन आरोपी नौकरों दिनेश और सौमिल की लोकेशन ढूंढ कर नहीं ला पाया। हैरानी की बात यह है कि जिस नेपाली युवक को पुलिस आरोपियों को पकड़ने ले गई थी आरोपी नौकरों के घर का पता तक नहीं मालूम था।

शहर के सीनियर फिजिशियन डा. अमिताभ गौतम के घर में चोरी करने वाले नौकर दिनेश और सौमिल की तलाश में पुलिस की टीम गोपनीय तरीके से नेपाल बार्डर पर काफी देर तक इंतजार करती रही। जिस नेपाली युवक को जानकारी के लिये वो लेकर गई थी, उसने नेपाल के अंदर घुसते ही हाथ खड़े कर दिये कि उसे दिनेश और सौमिल के घर का पता नहीं मालूम है। रेलवे रोड थाने की पुलिस को नेपाल जाने की इजाजत नहीं थी।

इस कारण वो बार्डर पर खड़े होकर सहयोगी नेपाली युवक का इंतजार करती रही। काफी देर तक इंतजार करने के बाद निराशा ही हाथ लगी। वहीं, कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में सामने आया कि दोपहर एक बजे सौमिल घर से सामान चोरी कर निकल गया। पुलिस घर में काम करने वाली महिला नौकर से भी पूछताछ करेगी।

चोरी की इस बड़ी घटना में डा. अमिताभ गौतम के द्वारा कराए गए मुकदमे में आभूषणों की कीमत, आइपेड, घड़ी और चश्में की कीमत का जिक्र नहीं किया है, जबकि नकदी 10 हजार बताई गई है। प्रथम दृष्टया 10 लाख रुपये की नकदी और 50 लाख रुपये कीमत के आभूषणों वहीं रेलवे रोड पुलिस का कहना है कि नेपाली नौकरों की गिरफ्तारी से चोरी का राज खुलेगा।

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से लाखों का सामान चोरी

दौराला: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए आया लाखों का सामान चोरी होने का रविवार को मामला प्रकाश में आया है। चोरी के बाद सिक्योरिटी इंचार्ज दिल्ली के हरिनगर निवासी ललित ने दौराला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
दिल्ली के हरि नगर निवासी ललित ने बताया कि वह भारतीय रेल के लिए कार्य कर रही एलएनटी कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं।

21 6

उन्होंने बताया कि तीन नवंबर को रात्रि में चोरों ने कनौड़ा गांव की साइट पर आए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के लिए लाखों का सामान चोरी कर लिया। चार नवंबर की सुबह जब मजदूर काम करने पहुंचे तो सामान चोरी मिला। जिस पर मजदूरों ने उन्हें मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और मजदूरों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने फोन पर कंपनी के अधिकारियों को जानकारी दी।

रविवार को वह दौराला थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देते हुए मामले की जानकारी से अवगत कराया। पुलिस ने चोरी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ललित ने बताया कि इससे पहले भी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की अन्य साइटों से चोरी हो चुकी है। थाना पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img