- जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र व एटीएम में की गई चेकिंग
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: व्रिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थित बैंक, ग्रहक सेवा केंद्र व एटीएम में चेकिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

व्रिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा जनपद पुलिस को निर्देशित किया गया था कि सभी थानों की पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जायेगा, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक न रहे सके।

इसी के मद्देनजर जनपद पुलिस द्वारा जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बैंक व बैंक परिसर के आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए तथा संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग की जा रही है। बैंक परिसर में सुरक्षा के दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यन्त्र, सायरन, आपातकाल में बैंक से निकलने के लिए पर्याप्त मार्ग आदि का निरीक्षण किया जा रहा है तथा बैंक कर्मचारियों तथा गार्ड को सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।

