Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

हर्रा गोकशी में पुलिस चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

  • 24 घंटे बाद भी पुलिस गोकशी का पर्दाफाश करने में नाकाम

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: मंगलवार को हर्रा के जंगल में की गई गोकशी के बाद हिंदू संगठन द्वारा किए गए बवाल में हर्रा पुलिस चौकी के इंचार्ज को एसएसपी ने लाइन हाजिर दिया है। गौरतलब है कि कस्बा हर्रा के जंगल में सोमवार की रात कुछ को कुछ गोकशों ने एक गोवंश की हत्या कर अवशेष जंगल में फेंक दिए थे। जिसकी सूचना मैनापूट्टी के ग्रामीणों व हिंदू संगठनों को पता लगी तो उन्होंने गोवंश के अवशेष एकत्र कर सरधना बिनोली रोड पर इंटर कॉलेज के सामने जाम लगा दिया था।

हिंदू संगठनों ने बवाल करते हुए हर्रा पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार व पूरे स्टाफ को निलंबन करने की मांग के चलते घंटों तक बवाल किया था। इस मामले में हिंदू संगठनों की मांग थी कि हर्रा चौकी स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए और गोकशों की तुरंत गिरफ्तारी कराई जाए।

इस मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर चौकी पर प्रदीप कुमार को नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस 24 घंटे बाद की गोकशी की इस घटना में आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।

हालांकि पुलिस ने इस मामले में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में जरूर लिया था, लेकिन देर रात समाचार लिखे जाने तक घटना का पर्दाफाश नही किया सका था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img