Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

बरनावा में पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में  गेंहू व चावल बरामद

  • गेंहू, चावल राशन का होने की मिली थी पुलिस को सूचना

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: बरनावा गांव के एक गोदाम में राशन का गेंहू व चावल भरा होने की सूचना पर बिनौली पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस को वहॉ भारी मात्रा में राशन का गेंहू, धान व चावल के बोरे रखे मिले।

बिनौली थाना प्रभारी संजय कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बरनावा गांव में पुलिस चौकी के पीछे मार्ग पर स्थित एक गोदाम में काला बाजारी के लिए भारी मात्रा में राशन का गेंहू, चावल व धान रखा हुआ है। सूचना पर वे पुलिस फोर्स के साथ वहॉ पहुचें ओर गोदाम को खुलवाया तो उन्हें गोदाम के अंदर प्राइवेट कट्टो में करीब 30 कुंतल चावल, 7 कुंतल गेंहू व 10 कुंतल धान रखा मिला।

थाना प्रभारी ने जांच करने के बाद गोदाम का ताला लगवाकर एसडीएम बड़ौत को सूचना दी। एसडीएम बड़ौत ने टीम को भेजकर गेंहू, चावल व धान की जांच कराने की बात कही है। एसडीएम ने कहा कि गेहूं, चावल, धान किसका है और यह राशन का है या नही इसकी जांच कराई जायेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: युद्ध ने यूपी डिफेंस सेक्टर को दिया बूस्ट, बाजार दोगुना होने की उम्मीद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष...

Jayant Chaudhary: जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, असिस्टेंट को पश्चिम बंगाल से आया फोन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी...
spot_imgspot_img