Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

अतीक-अशरफ हत्याकांड: हत्या करने वाले आरोपियों को सीजीएम कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज बुधवार को प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले आरोपियों को सीजीएम कोर्ट लेकर पहुंच गई है। दरअसल, इन तीनों शूटरों ने अतीक और उसके भाई अशरफ की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। जिनकों पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपियों के नाम लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य है जिन्हें आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के लिए सीजेएम कोर्ट ले जाया गया है। बता दे कि, बीते दिन यानि मंगलवार को अतीक हत्या मामले में जांच करने के​ लिए एसआईटी टीम ने सीजेएम दिनेश कुमार गौतम को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को बुलाने की मांग की थी।

उधर पत्र देने के बाद, सीजेएम दिनेश कुमार गौतम ने पुलिस को आदेश देते हुए कहा कि, हत्यारों को सर्तक सुरक्षा की व्यवस्था में पेश किया जाए। तीनों आरोपी प्रतापगढ़ जेल में बंद थे। दरअसल, माफिया अतीक के कार्यकर्ताओं के डर की वजह से अरोपियों को नैनी जेल से सोमवार को ही प्रतापगढ़ भेजा गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img