सिपाही दीपक पैर में गोली लगने से घायल
जनवाणी संवाददाता।
झिंझाना: थाना क्षेत्र के गांव भोगी माजरा में स्थानीय पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गयी। जिसमें मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी बदमाश फैसल गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र कसाना,एस ओजी प्रभारी कुलदीप सिंह बाल बाल गोली लगने से बचें जबकि सिपाही दीपक पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
बृहस्पतिवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गांव भोगी माजरा के निकट कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र कसाना एवं एस ओजी प्रभारी कुलदीप सिंह टीम के साथ भोगीमाजरा से मछरोली मार्ग पर एक लाख के इनामी संजीव जीवा गैंग के शूटर फैशल पुत्र अकील निवासी गली नंबर समर गार्डन फतेलापुर मेरठ हाल पता खादर वाला थाना खालापार मुजफ्फरनगर के साथ मुठभेड़ हो गयी।

मुठभेड़ के दौरान एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया। इसी के साथी शाहरुख पठान को लगभग डेढ़ माह पूर्व एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। फैशल पर हत्या, लूट जैसी 17 मुकदमें दर्ज है।
जिसमें मुठभेड़ के दौरान कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र कसाना व एस ओजी प्रभारी कुलदीप सिंह गोली लगने से बाल बाल बच गए। जबकि एस ओजी कांस्टेबल दीपक गोली लगने से घायल हो गया जिसको उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। उच्चाधिकारी घटना स्थल की ओर दौड़े।

