Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सिपाही ने चौकी इंचार्ज को पीटा

  • वर्दी फाड़ी, शराब के नशे में धुत होकर रोहटा चौकी पर था सिपाही

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना टीपीनगर के चौकी रोहटा रोड के इंचार्ज उमेश चंद्र यादव को शराब के नशे में धुत होकर गाजीपुर से मेरठ आए सिपाही ने जमकर पिटा। उनकी वर्दी फाड़ डाली। पीट-पीट कर हालत खराब कर दी। बताया जाता है कि गाजीपुर से यह सिपाही मेरठ कैंट स्थित आर्मी यूनिट में तैनात अपने भाई से मिलने आया था। रविवार की रात को उसने रोहटा रोड पर चौकी के सामने स्थित ठेके से शराब खरीदी और फिर नशे में धुत होकर चौकी पर जा पहुंचा और रौब गालिब करने लगा।

जिस वक्त यह सिपाही वहां पहुंचा चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र यादव वहां मौजूद थे। उन्होंने गाली-गलौज कर रहे सिपाही को डपट दिया। इस बात से शराबी सिपाही बुरी तरह उखड़ गया। गाली-गलौज कराते हुए उसने चौकी इंचार्ज पर हाथ छोड़ दिया। गिरेबान पकड़ कर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इंचार्ज को पिटते देखकर चौकी के स्टाफ में हड़कंप मच गया। शराबी सिपाही चौकी इंचार्ज पर भारी पड़ रहा था।

स्टाफ ने बामुश्किल शराबी सिपाही से चौकी इंचार्ज को छुड़ाया, लेकिन तब तक शराब सिपाही चौकी इंचार्ज की बुरी गत बना चुका था। यहां तक कि उनकी वार्दी भी उसने फाड़ दी। इस मामले में कार्रवाई के नाम पर गाजीपुर के इस शराबी का मेडिकल कार कर केवल शांतिभंग में चालान किया गया है।

काठ के पुल नाले में समाई थार

सदर बाजार थाना के काठ का पुल पर रविवार की रात थार गाड़ी नाले में समा गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। हादसा सामने से स्कूटी पर आ रही महिला को बचाने के प्रयास में हुआ। विकास शर्मा पुत्र धर्म सिंह निवासी संजय नगर थाना सिविल लाइन दो दोस्तों सदर के हिमांशु शर्मा व भानु के साथ बॉम्बे बजार की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से एक स्कूटी पर बच्ची के साथ अचानक एक महिला सामने आ गयी। स्कूटी सवार महिला को बचाने के प्रयास में विकास शर्मा ने गाड़ी नाले की साइड काट दी। इस दौरान जैसे ही गाड़ी नाले की साइड काटी अनियंत्रित होकर काठ का पुल नाले में जा समाई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, आसपास काफी चहल पहल थी।

लोग काठ का पुल से गुजर रहे थे। सैकड़ों लोगों ने थार को नाले में समाते हुए देखा तो लोग तुरंत थार सवारों को रेस्क्यू करने में जुट गए। कुछ लोगों ने एक दूसरे का हाथ की चेन बनाकर थार सवारों को किसी प्रकार निकाला। दरअसल, थार सवारों ने किसी प्रकार गाड़ी का शीशा खोल लिया था। उससे एक-एक कर बाहर आए। हादसे की सूचना पर सदर बाजार थाना से फैंटम भी पहुंच गयी। थार सवार तीनों डाक्टरी करायी गयी। बाद में क्रेन की मदद से थार गाड़ी को भी निकाला गया। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों ने बताया कि गाड़ी में एक महिला व दो बच्चे भी सवार थे। सभी सुरक्षित निकाल लिया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img