Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

गजब: सिपाही की कार का नंबर यूज करने वाला दबोचा

  • धोखाधड़ी का पुलिस ने किया भंडाफोड़ आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: धोखाधड़ी करते हुए सिपाही की कार की नंबर प्लेट अपनी कार पर लगाने के मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक राजनीतिक पार्टी से पूर्व प्रदेश सचिव बताया गया। वहीं, सिपाही के पास दो बार ई-चालान पहुंचने पर मामले का भंडाफोड़ हुआ।

बुलंदशहर जिले के भैंसा खुर गांव निवासी ललित कुमार यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी नियुक्ति मेरठ पुलिस लाइन में चल रही है। बताया कि बीती एक जुलाई को उनके पास ई-चालान आया। यह ई-चालान मुजफ्फरनगर हाइवे पर तेज गति में कार दौड़ाने का था।

जिस पर 2000 रुपये का जुर्माना अदा करने के लिए कहा गया। ललित ने बताया कि उस वक्त उनकी आई-20 कार बुलंदशहर में उनके घर पर खड़ी हुई थी। इसी तरह से उन्हें पांच अक्टूबर को लखनऊ पुलिस द्वारा नो पार्किंग और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने को लेकर 5500 रुपये का ई-चालान प्राप्त हुआ।

उस वक्त भी उनकी कार घर पर ही खड़ी हुई थी। बिना कार चलाए दो बार चालान मिलने पर ललित आश्चर्यचकित हो गए। इसके बाद उन्होंने बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर एआरटीओ दफ्तर से मामले की जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन चालान उन्हीं की कार का बताया गया।

05 4 e1607222254980

इस बात से परेशान होकर ललित ने मेरठ सिविल लाइंस थाने की पुलिस को जानकारी दी। बकौल ललित सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में उनकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद ललित ने गोपनीय स्तर पर मामले की सच्चाई का पता करने का प्रयास किया तो पता चला कि कई युवक उनकी कार का नंबर अपनी आई-20 कार पर लगाकर घूम रहा है।

पुलिस की जांच में चेसिस नंबर भी गलत

गंगानगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि सिपाही ललित की शिकायत पर जिस आई-20 कार को पकड़ा गया है। उस पर हूबहू रजिस्ट्रेशन के अलावा उसका चेसिस नंबर भी गलत पाया गया। जिस आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा बनता है। उन्होंने बताया कि कार के साथ हिरासत में युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक का नाम गंगानगर एल-ब्लाक निवासी विवेक बालियान है। उसने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव और सहारनपुर मंडल का प्रभारी बताया है।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

थाना गंगानगर पुलिस ने इस मामले में गंगानगर के एल ब्लॉक निवासी विवेक बालियान नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से सफेद रंग की आई-20 कार भी बरामद की जिसपर सिपाही की कार की नंबर प्लेट लगी हुई थी। थाने में खड़ी दोनों कारों पर एक जैसे नंबर देखकर हर कोई व्यक्ति अवाक रह गया। वहीं थाने में बैठे आरोपी विवेक बालिया ने बताया कि उसने कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी गौरव पर उसके कुछ पैसे उधार थे। इसके बदले में उसने तीन साल पहले गौरव से आई-20 कार खरीद ली थी।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, भेजा जेल

आरोपी विवेक बालियान एक राजनीतिक पार्टी में पूर्व प्रदेश सचिव बताया गया। बताया गया कि चार महीने पूर्व आरोपी को पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी से निष्काषित कर दिया था। वहीं पुलिस ने पुख्ता सबूत मिलने के बाद आरोपी पर धारा 420 जैसी समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img